Please wait
शादी के बंधन में बंधे आमिर खान और गौरी स्प्रैट Sudhir wins historic बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट, तटीय जिलों में प्रशासन सतर्क Sudhir wins historic तृणमूल प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद चंद्रिमा भट्टाचार्य ने ऋतब्रत बनर्जी गुट के नेताओं से की मुलाकात, अटकलें तेज Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू करते ही रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना महारिकॉर्ड Sudhir wins historic राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण, दोषियों को मिले कठोर दंडः संघ Sudhir wins historic डायमंड हार्बर में अभिषेक बनर्जी के खिलाफ नया मामला, ‘सेवाश्रय’ शिविर जांच के घेरे में Sudhir wins historic विपक्षी विधायकों को मिलेगा समान सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकार, विधानसभा में बोले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी Sudhir wins historic तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ''राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की वह दिल से सराहना और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।''

06 Sep 2025

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप के सकारात्मक रुख को सराहा है। उन्होंने एक्स पोस्ट पर आज कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप की भावना और दोनों देशों के संबंधों का सकारात्मक मूल्यांकन प्रशंसनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ''राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की वह दिल से सराहना और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अमेरिका के बीच एक अत्यंत सकारात्मक और दूरदर्शी व्यापक एवं वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है।''

इससे पहले प्रसारित एक खबर के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत-अमेरिका के रिश्ते को बहुत खास संबंध बताया। उन्होंने खुलकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके हमेशा दोस्त रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हालांकि, ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्हें इस वक्त प्रधानमंत्री मोदी के कुछ कदम पसंद नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद दोनों देशों के रिश्तों में कोई दरार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वह भारत के साथ रिश्तों को फिर से मजबूत करने के लिए हमेशा तैयार हैं। ट्रंप ने कहा कि मोदी एक महान प्रधानमंत्री हैं। बस इस वक्त जो वो कर रहे हैं वह मुझे पसंद नहीं, लेकिन भारत-अमेरिका का रिश्ता बहुत खास है। इसमें चिंता की कोई बात नहीं।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सकारात्मक र
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, ''राष्ट्रपति ट्रंप की भावनाओं और संबंधों के सकारात्मक मूल्यांकन की वह दिल से सराहना और उनका पूर्ण समर्थन करते हैं। भारत और अम





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News